

क्या इसे देखकर आपको कुछ याद आया? जी हां, यह इंद्रजाल कामिक्स के अंत में दिया जाने वाले कुछ कार्टून चरित्रों में से एक है.. मुझे इनका इतिहास कुछ भी पता नहीं है मगर यह जरूर याद है कि जब बहुत छोटा था तब गुणाकर के चित्रों को बड़े ध्यान से देखता था.. अफलातून के कार्टून्स उस समय मेरी समझ से बाहर कि बात हुआ करती थी.. अगर मेरे पाठकों में से किसी को कुछ पता हो इन चरित्रों के बारे में तो कुछ बताने का कष्ट करें..
धन्यवाद..
ये कहानी है कुछ ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों कि जो पद और पैसे के लालच में कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं और बन जाते हैं रोमण हत्यारा..
ये कामिक्स सुपर कमांडो ध्रुव के शुरूवाती दिनों के कामिक्स में से आती है.. शायद ध्रुव की दूसरी कामिक्स.. उन दिनों कामिक्स बाजार में इंद्रजाल कामिक्स, मनोज कामिक्स, डायमंड कामिक्स और तुलसी कामिक्स चला करते थे.. राज कामिक्स भी बाजार में अपनी पहचान नागराज के कामिक्स के द्वारा बना रहे थे.. ऐसे समय में राज कामिक्स ने ध्रुव नाम के एक नये कैरेक्टर को जन्म दिया और धीरे-धीरे पूरे बाजार पर छा गये.. अगर आज विशुद्ध भारतीय कामिक्स सुपर हीरोज की बात की जाये तो ध्रुव और नागराज ही सबसे पहले दिमाग में आते हैं.. मनीष गुप्ता जी और संजय गुप्ता जी को मैं तहेदिल से धन्यवाद देना चाहूंगा ऐसे चरित्रों का निर्माण करने के लिये.. आज भारतीय बाजार से मनोज कामिक्स, इंद्रजाल कामिक्स और तुलसी कामिक्स पूरी तरह से बंद हो चुके हैं(मेरी जानकारी मे, अगर मैं गलत हूं तो सही करें)..
मेरी नजर में शुरूवाती दिनों में आने वाली ध्रुव के कामिक्स कि बात ही कुछ और हुआ करती थी.. स्टोरी लाईन बिलकुल कसी हुई.. कहानी में तेजी और कुछ भी ऐसा नहीं जिसे आप यह कह सकें कि ये संभव नहीं है या फिर यह कि ये बस कहानियों या कामिक्स में ही हो सकते हैं.. आजकल उसके आने वाले कामिक्सो में वह बात नहीं रही.. मगर फिर भी मैं उम्मीद करता हूं कि वो स्वर्णिम दिन फिर से लौट कर आयेंगे..
आप फिलहाल यह कामिक्स पढें.. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ये आपको जबरदस्त लगेगी..
डाऊनलोड लिंक - XXXXXXXXXXXXX
इसे डाऊनलोड करने के लिये आप इस चित्र पर भी क्लिक कर सकते हैं..
संजय गुप्ता जी के अनुरोध पर डाउनलोड लिंक हटाया जा रहा है..